फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का जंगला उखाड़ कर दस लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
घोसी के पकड़ी बुजुर्ग गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी।घोसी कोतवाली के पकडी बुजुर्ग गांव में सोमवार की रात में चोर कोयाला कारोबारी के मकान के कमरे की खिड़की का जंगला तोड़ कर कमरे में 25 हजार रुपये नगद और ह्वह्व43 थान सोने और 12 थान चांदी के लगभग दस लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया। लेकिन 12 घंटे बाद समचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के पकडी बुजुर्ग गांव मूल निवासी संदीप सिंह विक्की पुत्र सत्येंद्र सिंह कसबे में कोयले का कारोबार करते हैं।वे अपने परिवार के साथ घोसी में ही रहते हैं। गांव के मकान में एक कमरे में उनके सामान,कपड़े और गहने आदि रखे हुए थे। मकान के अन्य कमरों में परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। परिवार के लोग सोमवार की शाम को भोजन करने के बाद अपने कमरों में सो गए। मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों ने देखा कि विक्की के कमरे के बाहरी जंगले की ग्रिल गायब थी। कमरे के अंदर के सारे सामान बिखरेपड़े थे।आलमारी का दरवाजा टूटा था। सूचना पाकर विक्की भी आनन फानन घर पहुचे। उन्होंने देखा कि दीवान बेड के अंदर रखे अटैची में संदीप सिंह की पत्नी के 43 अदद सोने के गहने तथा12थान चांदी के गहने चोर चुरा ले गए थे। चोर 25000 हजार रुपये नगद भी चुरा ले गए थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी फोन से पुलिस को दी। गृहस्वामी ने पुलिस को लिख्ति तहरीर भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांचपड़ताल की औपचारिता निभाई। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस बाबत कोतवाल पीएन मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना में किसी नजदीकी का हाथ प्रतीत होता हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें