फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय में चोरी

विज्ञापन
विकास भवन स्थित जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में चोरी के बाद खाली पड़ा कम्प्यूट कक्ष। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विकास भवन स्थित जिला सूचना कार्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। घटना की जानकारी बुधवार को सुबह कार्यालय खुलने पर हुई। जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। गुरु नानक जयंती के अवकाश के बाद जब विकास भवन में जिला सूचना कार्यालय के अनुसेवक अर्जुन कुमार ने बुधवार को सुबह कार्यालय खोला था। वह यह देखकर भौचक्का रह गया कि कार्यालय का बिना ताला खोले चोर दो कंप्यूटर, दो प्रिंटर, दो यूपीएस, एक कैमरा, एक पेन ड्राइव, वाई फाई मॉडम, एक स्केनर, एक इलेक्ट्रिक कनेक्टर बोर्ड चुरा ले गए। अर्जुन ने घटना की जानकारी जिला सूचनाधिकारी सहित आफिस के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने देखा कि कार्यालय में रखे गए वाटर कूलर पर जूतों के निशान हैं। जबकि कार्यालय के ताले जस के तस रहे। कर्मचारियों ने अनुमान लगाया कि चोर खिड़की के रास्ते कार्यालय के अंदर दाखिल हुए होंगे। जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में जुटी है। उधर इस बाबत कोतवाल राम सिंह का कहना है कि जल्दी ही चोरी की घटना का वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें