फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता की दुकान पर चढ़ मनबढ़ों ने धमकाया

विज्ञापन
शहर कोतवाली के सदर चौक स्थित एक दुकान में घुसकर दुकानदार हबीबुल्लाह टांडवी को धमकाने की घटना के ब - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर चौक के पास स्थित एक व्यापारी नेता की जनरल सामानों की दुकान पर चढ़कर बुधवार को हंगामा किया। ये मनबढ़ नौ नवंबर को अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद व्यापारी नेता की दुकान बंद कराने पहुंचे थे, व्यापारी नेता ने दुकान बंद करने से मना कर दिया, इससे युवक से नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते बुधवार को मनबढ़ व्यापारी नेती की दुकान पर चढ गए । मनबढ़ों के हंगामे से व्यापारी नेता दहशत में आ गए। व्यापारी नेता की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक युवक को उठा लिया। व्यापारी नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सदर चौक के पास हबीबुल्लाह टांडवी की जनरल सामानों की दुुकान है। नौ नवंबर को शीर्ष अदालत के अयोध्या प्रकरण पर आए फैसले के कुछ देर बाद 10 -12 युवक हबीबुल्लाह टांडवी की दुुकान बंद कराने पहुंच गए। टांडवी ने कहा कि यह फैसला भारत के पक्ष में आया हैख् इस फैसले से दो पक्षों के लोगों के दिलों की दूरियां मिट जाएंगी। उस समय भी युवक व्यापारी नेता को धमकाते हुए चले गए। बुधवार को दोपहर बाद लगभग 20 -25 युवक हबीबुल्लाह टांडवी की दुकान पर चढ़कर हंगामा करने लगे। युवकों के हंगामे से व्यापारी नेता सहम गए। व्यापारी नेता ने उन्हें समझाने की कोशिश किया लेकिन वे उनकी सुनने को तैयार ही नहीं थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही युवक भाग गए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से हाफिज नामक युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया। व्यापारी नेता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हंगामा करने वाले युवकों को चिह्नित कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें