फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 35 हजार नगदी सहित चार लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के षेत्र के खुर्द करमी गांव स्थित घर मे चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान और खा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के खुर्दकरमी गांव में गुरुवार की रात चोर दीवार में लगी ईंटों के सहारे छत पर चढ़ गए और वहां से सीढ़ी से नीचे कमरों में आकर 35 हजार नगदी लगभग चार लाख के गहने तथा कीमती सामान चुरा ले गए। चोरों ने खाली बक्सों को 300 मीटर की दूरी पर एक खाली मकान में फेंक दिया था। घटना की जानकारी गृहस्वामी को रात ढाई बजे उस समय हुई जब वह लघुशंका के लिए जगा। गृहस्वामी ने देख कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला है , चोरों ने परिजनों के सोने वाले कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया था। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। थाना क्षेत्र के खुर्दकरमी निवासी संतोष यादव पुत्र स्व. चंद्रिका यादव के परिवार के लोग रोजाना की भांति गुरुवार की रात अपने अपने कमरों में सो रहे थे । चोर रात में मकान की दीवार में निकली ईटों के सहारे घर के छत पर चढ़ गए और सीढ़ी से आंगन में उतर गए। चोरों ने उन कमरों के दरवाजों को बाहर से कुुडी लगाकर बंद कर दिया जिसमें परिजन सो रहे थे। एक कमरे में से चोर दो बक्से चुरा ले गए। उन बक्सों में 35000 रुपये, सोने की दो चैन , सोने के चार कंगन , एक मंगलसूत्र , सोने का एक हार ,सोने की दो अंगूठी , दस थान चांदी केे गहने और दस कीमती साड़ियाँ रखी हुई थीं। गृहस्वामी के चाचा नंदू यादव ढाई बजे रात में जब लघुशंका करने के लिए उठे तो मुख्य दरवाजा खुला देख उन्हें हैरत हुई। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर परिजनों को अंदर बंद कर दिया था। एक कमरे के अंदर जाकर देखा तो बक्से गायब थे और कमरे का सामान तितर बितर पड़े थे। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। गांव के लोगों ने आस पास खोज बीन की लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। सुबह घर से 300 मीटर की दूरी पर सीवान में एक खाली पड़े मकान के पास चोरों द्वारा फेंके गए टूटे हुए खाली बक्से मिले। गृहस्वामी ने संतोष यादव ने पुलिस को तहरीर दी । समाचार दिए जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें