फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यातायात नियम का पालन करें तो बेहतर’

विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा पर नवंबर यातायात माह के शुभारंभ पर हेलमेट जागरुकता के लिए निकाली गई बाइक रै - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नवंबर माह में पुलिस की तरफ से यातायात माह का शुभारंभ गाजीपुर तिराहे से किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फीता काटने के साथ लोगों को हेलमेट बांटकर यातायात नवंबर माह का शुभारंभ किया। इस दौरान एक जागरुकता बाइक रैली निकाली गई। जो गाजीपुर तिराहे से शुरु होकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण की। इस दौरान आटो के साथ अन्य वाहन संगठन के लोग मौजूद रहें। उद्घाटन करने के बाद एसपी अनुराग आर्य ने लोगों को संबोधित किया। बोले जागरुकता ही बचाव का उत्तम साधन है। बोले इस माह माह के आयोजन का मकसद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जाए। ताकि भविष्य में लोग इसका पालन करें और होने वाले हादसे में सुरक्षित रहें। एसपी ने यातायात के नियमों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। साथ ही हिदायत भी दिया कि तीन सवारी चलने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की जाए। क्योंकि यह गलत है। बोले बाइक चलाने वालों के साथ पीछे बैठने वाला यात्री भी हेलमेट का प्रयोग करे। तय गति से वाहनों को चलाए। बाइक या फिर कार चलाने के दौरान शराब का सेवन ना करें। इन परिस्थितयों में मिलने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ पुलिस कार्रवाई करेंगी। उद्घाटन के अवसर पर एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव, सीओ नगर राजकुमार, सीओ यातायात/घोसी अभिनव कन्नौजिया, एआरटीओ अवधेश कुमार, प्रभारी यातायात श्रीप्रकश शुक्ला, डा.संजय सिंह, डा. सुजीत सिंह, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह, आटो यूनियन के अध्यक्ष इस्तेयाक शाह, हरिद्वार राय, आरआई विजय कुमार सिंह, कोतवाल राम सिंह, थानाध्यक्ष सरायलखंसी डीके श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला निहारनंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। यातायत नवंबर माह का उद्घाटन करने के बाद एसपी अनुराग आर्य खुद हेलमेट लगाकर निकाली गई बाइक जागरुकता रैली में शामिल हुए। यह रैली पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण की। जागरूकता रैली गाजीपुर तिराहा से फामिता चैराहा, भीटी बालनिकेतन, रोडवेज, मुंशीपुरा तिराहा, गाजीपुर तिराहा ,कचहरी मोड़ हाेंते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें