फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात गांव के नवपुरा में सेंध काटकर लाखों की चोरी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नवपुरा गांव में गुरुवार की रात एक घर में सेंध काटकर चोर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान ले गए। जाते जाते चोर गांव में अपने घर के बाहर सोई महिला के पैरो से चांदी का पायल भी ले गए। घटना की जानकारी गृह स्वामी को शुक्रवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी बिकायल राजभर पुत्र जीआऊल राजभर जो पेशे से राज मिस्त्री है। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद गर्मी के चलते घर के कमरे को बंद कर बाहर ही सो गए थे। रात में चोरो ने दीवार में सेंध लगाई और कमरे में रखी 20 हजार की नकदी समेत दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को घर की महिलाओं को सुबह जगने पर हुई। जब वह कमरे की सफाई करने पहुंची तो वहां सामान बिखरे थे। वहीं चोरों ने इससे पहले गांव के कमलेश राजभर के घर में भी सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। यहीं नहीं चोरों ने जाते समय गांव ही अनंति देवी महिला जो अपने घर के बाहर सो रही थी। उसके पैरों से चांदी का पायल भी ले गए। गृहस्वामी कमलेश चौहान ने बताया उसकी लड़की रीना की का विवाह नवंबर माह में होना है। शादी की तैयारी को लेकर वह धीरे धीरे आभूषण तथा अन्य सामान एकत्र कर रहा था। लेकिन चोरों ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब उसकी बेटी की शादी कैसे होगी वह यह सोच कर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें