फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सहायक अध्यापिकाएं बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत परिषदीय विद्यालयों में तैनात दो सहायक अध्यापिकाओं के अनुत्तीर्ण होने और एक के लंबे समय से गैरहाजिर होने पर बीएसए ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। पुनर्मूल्यांकन में अनुत्तीर्ण होने पर कोर्ट के निर्देश पर बीएसए ने कार्रवाई की। जबकि विभागीय नोटिस मिलने पर लंबे समय से गैरहाजिर चल रही सहायक अध्यापिका ने त्यागपत्र दे दिया। उधर, विभागीय जांच पड़ताल चल रही है। कई अन्य पर भी गाज गिर सकती है। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत 2018 में जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 417 सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई थी। इस बीच तमाम अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परिणाम को चुनौती दी थी। कोर्ट के आदेश पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने पुनर्मूल्यांकन कराया। पुनर्मूल्यांकन में घोसी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में सहायक अध्यापक निधि राय पुत्री स्व. नागेंद्र राय तथा घोसी ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात कुमारी माया पुत्री रामवृक्ष को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया। रिजल्ट के आधार पर बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सहायक अध्यापिका निधि राय तथा कुमारी माया बर्खास्त कर दिया। वहीं, घोसी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अनवरपुर में तैनात सहायक अध्यापिका सुफिया तवस्सुम बिना सूचना के सालों से गैरहाजिर चल रही थीं। अभिभावकों की शिकायत पर विभागीय जांच के बाद बीएसए बीएसए ने बीईओ को नोटिस भेजा। विभागीय दबाव बढ़ने पर सहायक अध्यापिका ने त्यागपत्र दे दिया। ऐसे में तीन सहायक अध्यापकों की सेवा समाप्ति हो गई। अब तक 34 सहायक अध्यापकों की सेवा समाप्त हो चुकी है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें