फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत और पुलिस गश्त का निर्देश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने पर चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र के एरिया का मिलान किया जा चुका है। शीघ्र ही संस्तुति सहित प्रपत्र शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर एवं सहादतपुरा में पुलिस गश्त पर चर्चा के दौरान पुलिसकर्मियो की तैनाती के साथ ही यहां की सड़क मरम्मत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में फायर हाइडेेंट की व्यवस्था, औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत, औद्योगिक इकाईयो की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, विभागीय योजनाओ एक जनपद एक उत्पाद योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बालाजी ईट उद्योग में जाने के लिए क्षतिग्रस्त रास्ता के मरम्मत के संबंध में औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर को फास्ट मूव औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए जाने के फलस्वरूप बढ़ाए गए 300 प्रतिशत मेेंटीनेंस चार्ज को वापस कराने के उप्र के निर्माणाधीन राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे भूमि अधिग्रहण कर उद्योग स्थापित करने के लिए विभाग को का निर्देश दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी सहित विभिन्न उद्योगों के उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें