फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रेरणा एप के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव ने कहा कि नित्य प्रतिदिन कोई न कोई नया-नया आदेश सिर्फ-सिर्फ अध्यापकों के उपर जबरन लागू किया जाना अध्यापकों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के खिलाफ है। प्रेरणा एव द्वारा तीन बार उपस्थिति उसी की एक कड़ी है। प्रेरणा एप का जो व्यवहारिक पक्ष है, उसका कहीं ध्यान नहीं दिया गया है। क्योंकि कहीं नेटवर्क प्राब्लम तो कहीं अध्यापिकाओं का फोटो खींचकर सार्वजनिक करना निजता का हनन है। जबकि अध्यापक वर्ग ही है कि सरकार की सभी योजनाओं का संचालन सफलता पूर्वक सम्पन्न कराता आ रहा है।पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा की सरकार द्वारा प्रेरणा एप लागू करना निदंनीय है। ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि सरकार हमारे स्वाभिमान से टकराने की कोशिश न करें वर्ना परिणाम भयंकर होगा। जीवधन यादव ने कहा कि ऐसे एप का प्रयोग अन्य अधिकारी, कर्मचारी पर लागू क्यों नही होता, जबकि उन्ही अधिकारियों के नाक के नीचे कर्मचारियों द्वारा अध्यापक का शोषण होता रहता है। मनोज कुमार ने कहा कि इस आदेश को सरकार तुरंत वापस ले ले। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा सरकारी स्कूल को बदनाम करके प्राइवेट को दे दिया जाए ताकि गरीबों का शोषण किया जा सके। राजेश वर्मा ने कहा कि अध्यापक अब अध्यापक न रहकर कलर्क बना दिया गया है। यह बड़ी ही शर्मनाक बात है। धरने को बाबूराम, रामरतन, ओमप्रकाश मौर्य, अशोक कुमार, संजय सिंह, राजेश्वर सिंह, जनार्दन, संजय राय, रविंद्र यादव, सत्यप्रकाश, पूनम यादव, प्रेमशीला, जनक सिंह, निर्मला भारती, पुष्पा देवी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें