फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी के संग दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में सरकारी राशन के पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के राशन के खेल में जांच के बाद दोषी पाए गए जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी के साथ पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। आयुक्त खाद्य रसद ने कार्रवाई करते हुए दोनों को संयुक्त आयुक्त कार्यालय गोरखपुर मंडल से संबद्घ किया है। बताते चले बायोमैट्रिक मशीन की व्यवस्था होने के बाद विभाग की मिली भगत से फर्जी आधार लगाकर यूनिट बढ़ाकर खाद्यान का उठान करने का खेल नगर क्षेत्र में चल रहा था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इसका परिणाम रहा कि बीते 28 अगस्त को आयुक्त उप्र सरकार आलोक कुमार के आदेश पर आठ सदस्यों की दो टीमें मऊ पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इस दौरान उपायुक्त आजमगढ़ मंडल केपी मिश्र ने 29 अगस्त को जांच आख्या शासन को भेजा। इस आधार पर आयुक्त उप्र सरकार ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी के साथ पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह को निलंबित कर दोनों को संयक्त आयुक्त खाद्य गोरखपुर मंडल कार्यालय से संबद्घ कर दिया। बताते चले फर्जी आधार लगाने के मामले की जांच होने के बाद विभाग ने आनन फानन में 29 अगस्त को 38 कार्ड कम कर 1996 यूनिट कम किया था। इस मामले को भी अमर उजाला ने खबर प्रकाशित किया था। इस पर उपायुक्त आजमगढ़ मंडल केपी मिश्र जांच कराने मऊ आए थे और साथ ही सारे दस्तावेज को अपने कब्जे में लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें