मऊ। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री तथा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से भाजपाजनों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके निधन को भाजपा की अपूर्णीय क्षति बताया और परिजनों को दुख सहने की ईश्वर से प्रार्थना की। पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से भाजपा की अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई नहीं हो सकती। वह अपनी कुशल वाक्पटुता से विपक्षियों को निरुत्तर कर देने में माहिर थीं। श्रद्धांजलि सभा में विधायक श्रीराम सोनकर, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, गनेश सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, विजय राजभर, बजरंगी सिंह, राकेश मिश्र, राजीव जौहरी, प्रसांत गुप्ता, नीरज राही, मृगेंद्र राय, धर्मेंद राय, इंद्रदेव प्रसाद, बम्बू राय, राधेश्याम और कृष्णकांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
फतेहपुर मंडाव : कटघरा शंकर के शहीद स्मारक पर सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा नेता मंगरु प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजिहत श्रद्धांजलि कार्यक्रम मेें उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला मंत्री प्रशांत गुप्ता, जगदीश मल्ल, रामबिलास गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, मंटू मल्ल, रवि प्रताप राजभर, अंकित गुप्ता, शंकर मद्देशिया आदि मौजूद रहे। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामसिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शोक में पूरे दिन वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष शमसुल हसन और संचालन महामंत्री दारोगा सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्वमहामंत्री सूर्यनाथ यादव, अमरनाथ सिंह, राजेंद्र राय,पीएन सिंह, अरविंद तिवारी, नरेंद्रनाथ राय, अश्वनी सिंह, हरिद्वार राय, मोहम्मद अब्बास शम्सी, रजनीश राय, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, फतेहबादुर सिंह, मानसिंह यादव, लक्ष्मीकांत यादव, संजय सिंह, हरिनंद चौहान, मनोज कुमार पांडेय, अरविंद सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। तहसील सदर बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर शोक व्यक्त किया तथा कार्य से विरत रहे।