फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित स्टेट बैंक पर आगामी दिनों में होने वाली हड़ताल को लेकर प्रदर्शन करते बैंक - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। वेतन वृद्धि सहित दस बिंदुुओं की मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश बैंक यूूनियन इम्पलाइज यूनियन के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई। तो बजट आने के दौरान वो आगामी 31 जनवरी और 01 फरवरी को हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी उनकी नहीं सुनी गई, तो एक अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बैंक इम्प्लाइज यूनियन के संयुक्तमंत्री बाला जी मोदी और मंत्री विक्रम राम ने बताया कि यह प्रदर्शन सरकार को चेतावनी देने के लिए किया गया था। मांगों में दस बिंदु शामिल किया गया है। लेकिन असली मांग वेतन वृद्धि का है। बोले तीन वर्ष पूर्व 1 नवंबर 2017 को हुए समझौते में सरकार ने वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया था। लेकिन आश्वासन का घुंट पिलाकर सरकार अबतक वेतन वृद्धि नहीं की। ऐसे में अब कर्मचारी पुन: लाबंद हुए है। इस बार मांग पूरी कराकर ही दम लेंगे। बाला जी मोदी ने बताया कि उनकी दस मांगों में पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटको पर 20 प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण पर समझौता किया जाए, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाए, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का भी विलय किया जाए, नई पेंशन योजना एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली की जाए, पेंशन का अध्यातिनीकरण किया जाए, पारिवारीक पेंशन में सुधार किया जाए, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष का आवंटन किया जाए, बिना सीमा के सेवा निवृत्ति लाभों पर आयकर छूट दी जाए, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश एक सामान रुप से हो निर्धारित किया जाए, अवकाश बैंक की शुरुआत कर अधिकारियों के काम के लिए निश्चित घंटे तय किए जाए, ठेका कर्मचारियों/ बिजनेस करिस्पांडेंस के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए। प्रदर्शन में निजी को अन्य सभी बैंकों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें