कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. भीम नारायण राय स्मृति दो दिवसीय अंर्तजनपदीय वॉलीबाल
- फोटो : MAU
कोपागंज। क्षेत्र के लाडनपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. भीम नारायण राय स्मृति दो दिवसीय अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच डायमंड क्लब आजमगढ़ तथा ग़ाजीपुर वालीबाल क्लब के बीच खेला गया। डायमंड क्लब आजमगढ़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर वालीबाल को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि आवास विकास राज्य मंत्री अश्विनी त्रिपाठी ने विजेता उप विजेता टीम को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। दो दिवसीय अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच डायमंड क्लब आजमगढ़ तथा ग़ाजीपुर वालीबाल क्लब के बीच खेला गया।डायमंड क्लब आजमगढ़ ने सीधे सेटो में 21 -17 व 23 -21 से ग़ाजीपुर बालीबाल क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने पर ग़ाजीपुर टीम के विवेक सिंह को मैन आफ द सीरीज तथा मैन आफ द मैच ग़ाजीपुर के पीयूष राय को दिया गया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मैच ग़ाजीपुर तथा स्टेडियम मऊ तथा डायमंड क्लब आजमगढ़ व देवलास के बीच हुआ। जिसमे डायमंड क्लब आजमगढ़, ग़ाजीपुर विजयी रहे। मुख्य अतिथि आवास विकास राज्य मंत्री अश्विनी त्रिपाठी ने विजेता टीम को ट्राफी व 5100 रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी तथा 4100 रूपये का चेक प्रदान किया। कहा कि हार और जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जैसे दिन के बाद रात को होना तय है, वैसे ही हार के बाद जीत भी तय है। लेकिन इसके लिए टीम के खिलाडिय़ों को अनुशासित रहकर लगन एवं आस्था के साथ मेहनत करना होगा।इस अवसर पर राघवेंद्र राय शर्मा, प्रमोद राय प्रेमी, योगेश राय, दिनेश राय ग्राम प्रधान, इंदुशेखर राय, मनोज सोनकर , सर्वेश राय, पंकज राय, समीर तिवारी आदि शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र राय ने किया।