फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलहटा बागी बलिया, बिल्थरा रोड विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। नेहरू इण्टर कालेज मैदान पर रामशकल सिंह की स्मृति में चल रहे मैच के तहत रविवार को दो मैच खेले गए। छठा मैच सिलहटा बाग़ी बलिया बनाम नगवा और सातवां मैच बिल्थरारोड और मुस्तफाबाद के बीच खेला गया। दोनों मैंचों में सिलहटा बागी बलिया और बिल्थरोड ने मैच जीते। मैन आफ द मैच का खिताब टोनी और मिथलेश को दिया गया। नगवां ने पहले टास जीत कर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। सिलहटा बागी बलिया ने बैटिंग करते हुए नगवां को 141 रन का लक्ष्य दिया ।लक्ष्य का पीछा करते हुए नगवां क्रिकेट टीम सिर्फ 72 रन ही बना पाई। इस तरह से सिलहटा बाग़ी बलिया ने मैच पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच टोनी को दिया गया। जिन्होंने 42रन बनाए और 2 विकेट लिए। वहीं सातवां मैच बिल्थरारोड बनाम मुस्तफाबाद के बीच खेला गया। बल्थरारोड ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । टीम ने पहले बैटिंग करने के बाद 120 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें दूसरे पाली में मुस्तफाबाद की टीम मात्र 92 रन ही सिमट गई। इस तरह बिलथरारोड ने जीत दर्ज की। मिथलेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसमें मिथलेश ने तीन ओवर मेे 6 विकेट लिए और 18 रन बनाए। छठें मैच के मुख्य अतिथि इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद सिंह रहे । जबकि सातवें मैच के मुख्य अतिथि शिक्षक नेता एवं नेहरू इण्टर कालेज के प्रवक्ता तथा बिंदेश्वरी महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश सिंह ओंकार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें