फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जालंधर, यूपी एकादश अगले चक्र में

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल (पुरूष) प्रतियोगिता के - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल (पुरूष ) प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में सीआरपीएफ जालंधर ने चांदनी स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता को 2-0 के से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में यूपी एकादश की टीम ने आर्टिलरी सेंटर हैदाराबाद को 5-0 पराजित किया। विजेता दोनों टीमें अगले चक्र में प्रवेश कर गईं। पहला क्वार्टर फाइनल मैच चॉदनी क्लब कोलकाता तथा सीआरपीएफ जालंधर के मध्य खेल गया। जिसमें सीआरपीएफ जालंधर ने चांदनी स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता को 2-0 के अंतर से पराजित किया। सीआरपीएफ जालंधर की ओर से 13वें मिनट मे पहला गोल एवं 90वें मिनट में दूसरा गोल किया। दूसरा मैच उत्तर प्रदेश एकादश एवं आर्टिलरी सेंटर हैदराबाद के मध्य खेल गया। जिसमें यूपी एकादश की टीम ने आर्टिलरी सेंटर हैदाराबाद को 5-0 पराजित किया। उत्तर प्रदेश एकादश की ओर से पहला गोल 11वें मिनट तथा दूसरा गोल 44वें मिनट और तीसरा गोल 52वें मिनट में किया। जबकि चौथा गोल77 वें मिनट में तथा पॉंचवा गोल 80वें मिनट में किया गया। प्रतियोेगिता में हारने वाली टीम चांदनी स्पोर्टिग क्लब कोलकाता एवं आर्टिलरी सेन्टर, हैदाराबाद की टीम को जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने स्मृति स्वरूप मऊ की साड़ियॉं भेंट की। पहले मैच के मुख्य अतिथि शेखर कुमार सिंह सहायक कमांडर, सीआरपीएफ रहे। जबकि दूसरे मैच के मुख्य अतिथ लक्ष्मीशंकर सिंह, क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर रहे।पहले मैच के रेफरी देवुजीत सिंह यादव, अजय यादव, आरके सिंह, एमडी इफ्तेखार दूसरे मैच के रफरी मनोज तिवारी, हाजी मुन्नौवर अली, घनश्याम सिंह, मोइद्दीन खान, रहे। इस अवसर पर एसडीएम सीएल सोनकर, जमाल अर्पण, ओमेंद्र सिंह, संयुक्त सचिवउप्र हॉंकी, राजेश यादव, राजीव कुमार जायसवाल, असलम अंसारी, अखिलेश कुमार खरवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें