फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह का अभाव, तो नाराज सदस्यों ने अध्यक्ष के चेंबर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर में गुरुवार की शाम नाराज वार्ड सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर पर ताला जड़ दिया। सभासदों का आरोप था कि सभासदों के बैठने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में जगह नहीं हैं। समस्या के निदान को लेकर कई बार नपाध्यक्ष को अवगत कराने के बाद कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे वार्ड सभासद शकीला खातून,देवनाथ यादव,जफर अकील,अंसारउलहक,बदरे आलम,बिल्ॲक़स,लाल बहादुर, बृजेश, प्रीती भारती,सुदामी देवी अन्य नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उहोंने नगर पंचायत अध्यक्ष शमीमा अली और कंप्यूटर कक्ष में ताला लगा दिया। सभासदों का आरोप था कि नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों के बैठने के लिए कोई कक्ष नहीं है। ऐसे में उन्हें कभी ईओ कक्ष तो कभी नगर पंचायत अध्यक्ष कक्ष में बैठना पड़ता है। बताया कि इस समस्या के निस्तारण को लेकर कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया गया, उनके द्वारा आश्वासन तो दिया जाता है। लेकिन समस्या का निदान का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उधर आक्रोशित सभासदों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होगा, तब तक वो अध्यक्ष के चेंबर से ताला नहीं खोलेंगे। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष शमीमा अली का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हैं, वो दो दिन से बाहर है। बोली कि वह वलीदपुर पहुंचकर सभासदों की समस्या सुनकर निस्तारण का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें