फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में सैनिक स्कूल नालंदा विजेता

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में सीबीएसई ईस्ट जोन हाँकी प्रतियोगिता के अंडर 19 ब्वायज विजेता टीम सैनिक स्कूल नाल - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। डॉ0 भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का सपापन शनिवार की देर शाम हुआ। टूर्नामेंट में अंडर-19 बालक वर्ग में सैनिक स्कूल नालंदा और बालिका में चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल आजमगढ़ विजेता रही। वहीं अंडर-17 बालक-बालिका दोनों वर्ग में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ ने अपना दबदबा कायम रखते हुए फाइनल जीत लिया। शनिवार को बालक वर्ग में अंडर-19 का फाइल मुकाबला सैनिक स्कूल नालंदा और डीपीएस पटना के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीबीएसई के अधिकारी जी एन श्रीवास्तव ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ किए। इस मैच में शानदार खेल दिखाते हुए सैनिक स्कूल नालंदा की टीम 5-0 से विजेता बनी। वहीं बालक वर्ग अंडर-17 का फाइनल मुकाबला खेल गांव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद और लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ के बीच खेला गया। जिसमें लिटिल फ्लावर 3-1 से विजेता बना। वहीं बालिका वर्ग अंडर 17 का फाइल मैच लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ और ज्ञान कुँज सिनियर सेंक्रेड्री स्कूल बलिया के बीच खेला गया। जिसमें लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मैच 2-0 से जीत गया। पूरे टूर्नोमेंट मे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राज गौरव सैनिक स्कूल नालंदा एवं जूहैब डीपीएस पटना तथा बालिका वर्ग ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सिमरन यादव आर के मिशन स्कूल बलिया रही।मुख्य अतिथि सीबीएसई बोर्ड के अधिकारी जी एन श्रीवास्तव ,विशिष्ट अतिथि मुहम्मद तय्यब पालकी नगर पालिका अध्यक्ष व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डा. संजय सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान किया। वहीं आयोजक लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि स्कूल डायरेक्टर मुरलीधर ने आभार जताया। इस दौरान मुख्य रुप से डॉ विनीत त्यागी आबर्जवर सी बी एस ई एवं गोविंद झा टेक्निकल डेलीगेट ओमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, पीएल जैसी , विपुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें