फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालंदा ने बलिया को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीबीएसई ईस्ट जोन हाँकी प्रतियोगिता के तीसरे मैच में भिड़ते खेलगांव - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम में सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को मैच खेल का मैदान बारिश से नम होने के कारण अपने निर्धारित समय से देर से शुरू हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच सैनिक स्कूल नालन्दा और आर के मिशन स्कूल बलिया के मध्य खेला गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल सर्विसेज नई दिल्ली के मुख्य हॉकी कोच नीरज पंत द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस मैच में सैनिक स्कूल नालंदा ने 11-0 से विजय प्राप्त की। सैनिक नालंदा स्कूल के सत्य पाल आर्य ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। जबकि दूसरा मैच खेल गांव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद और डीपीएस पब्लिक स्कूल के बरेली की टीम के मध्य हुआ। जिसमें सीबीएसई आबर्जवर डाँ. विनीत जोशी ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। इस मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल गांव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद की टीम ने 6-0 से विजय प्राप्त किया। इस मैच में खेल गांव के स्वप्निल पाल ने 2 गोल किए। तीसरा मैच लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ और सनबीम स्कूल बलिया के मध्य खेला गया । जिसमें क्रीड़ाअधिकारी मुकेश सबरवाल ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। इस मैच में लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ की टीम ने 1-0 स्कोर से विजय प्राप्त किया। चौथा मैच लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया मऊ और डीएवी पटना के मध्य खेला गया। इस मैच में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से मैच जीत लिया। इस मैच में ओमेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश हॉकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पाँचवाँ मैच आर के मिशन बलिया और डीपीएस पटना के मध्य खेला गया। जिसमें डीपीएस पटना ने 5-0 से मैच जीत लिया। इस मैच में खिलाड़ियों से लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव ने परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें