फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में हुई स्कंदमाता की आराधना

विज्ञापन
परदहा ब्लाक के वनदेवी धाम पर शारदीय नवरात्र में सजा माँ का दरबार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को भी दुर्गा मंदिरों में स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही पूजन अर्चन के लिए श्रद्घालुओं लाइन लगी रही। मान्यता है कि नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं। यह स्वरूप नारी शक्ति और मातृशक्ति का सजीव चरित्र है। स्कंद कुमार की माता होने के कारण इनका नाम स्कंद माता पड़ा।गणेश जी देवी के मानस पुत्र हैं और कार्तिकेय जी गर्भ से उत्पन्न हैं। नगर के शीतला माता मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजा मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप स्कंदमाता की आराधना की गई। उत्साहित श्रद्घालुओं के जयकारे से वातावरण देवीमय होता रहा। निधियांव स्थित अष्टभुजा मंदिर, वनदेवी मंदिर तथा मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहा। मां की दिव्य अलौकिक प्रतिमा की झलक पोने को श्रद्धालु लाइन में खड़े अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। बीच-बीच में भक्त माता की जयकार करते जा रहे थे। उधर पंडालों को पूरा करने के काम में तेजी आ गई। कई पंडालों में दूवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित भी कई। लेकिन अभी उनके पट नहीं खुले हैं। दूर दराज के ग्रामीणों के लोगों को देवी प्रतिमाओं को ले जाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें