मऊ। उत्तर प्रदेश योग सोसायटी एवं युवा भारत के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित हुई। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने प्रतिभाग किया।
नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर में उत्तर प्रदेश योग सोसायटी एवं युवा भारत के तत्वाधान में सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर योगासन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ देव श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा तथा प्रशांत सिंह, राजा आनंद ज्योति सिंह ने दीपप्रज्जवलित कर किया गया। दो वर्गो में छह प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें जूनियर वर्ग एकल बालक में अभिनव कुमार, एकल बालिका में रोली कुमारी विजेता रही। समूूूूह में रंजू, राजनंदनी, खुशबू, संजना, शिवानी, सुनिधी तो सीनियर वर्ग के एकल बालक में विवेक मौर्या, बालिका में संजना विश्वकर्मा तथा समूह में काजल, संजना, पूनम, स्नेहा, गीता, निकिता वर्मा रही।
निर्णायक मंडल की भूमिका में मुख्य जज अरविंद्र आर्य, जज सुभाषचंद्र मौर्या, संगीता दिवेदी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रामनिवास मौर्या, धर्मेंद्र योगी शामिल रहे। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र के साथ राजा आनंद ज्योति सिंह द्वारा 2500 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति के रूप में देने का संकल्प लिया। इस मौके पर युवा भारत के जिला प्रभारी राजन वैदिक, बृजमोहन पांडेय, दिनेश नंदन राय, सूर्यभान शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता, आयुष राय, मिथलेश यादव, राजेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।