फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी, खोखो और वॉलाबाल में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के सेक्रेड हार्ट स्कूल में क्रीड़ा प्रतियोगिता - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। सुरहुरपुर के कालिंदीपुरम स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता ‘ऊर्जा-2020’ का आगाज शुक्रवार को हुआ। शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। खेल के पहले दिन कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कालेज के प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल एवं प्रिंसिपल किरण कृष्ण ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया । वाइस प्रिंसिपल सतीश राघवन ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही साथ शारीरिक खेलकूद जैसी प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेना चाहिए। अनुरा चेरियन ने कहा कि ऐसे आयोजन से तहसील स्तर पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्रों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग में कबड्डी, खो-खो, सेक रेस, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर रेस व सीनियर वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वालीबाल आदि की कराई गई। कार्यक्रम में राजेश राही, रमन राय, सत्य प्रकाश सिंह, हिमांशु सिंह,उषा गुप्ता, शुभान्करी, दीक्षा गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, अनीता सतीश, उमा वर्मा, रजनीश दुबे, अनूप, रवि सिंह, यूनुस अहमद, संजय गुप्ता, आसिफ परवेज, धीरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, सुरेंद्र यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें