फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी तरह की मदद को 100 डायल करें

विज्ञापन
नगर के राज इंटर कालेज में बालिका सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों के दस स्कूल-कॉलेज में 4170 छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने बालिका सुरक्षा की जानकारी दी गई। बुधवार की सुबह बालिका सुरक्षा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम तथा महिला थाना द्वारा माडर्न पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारी ने छात्राओं को कालेज के मैदान में समूह के रूप में 860 छात्राओं को बताया कि आज के युग में महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। टीम ने छात्राओं को साहसी और पराक्रमी बनने की शिक्षा देते हुए महिला विग के जरुरी मोबाइल नंबर जैसे वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी 100 डायल और चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी जगह मदद के लिए 100 डायल पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसी क्रम में चिरैयाकोट पुलिस द्वारा बैजनाथ जगरनाथ विद्यास्थली इंटर कालेज में 200 छात्राओं तो दक्षिणटोला पुलिस द्वारा आलिया गल्र्स इंटर कालेज में 653 छात्राओं एंव दोहरीघाट पुलिस द्वारा मां शारदा विद्यालय में 150 छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुडी जानकारियों छात्राए ना केवल आत्मसात करे, बल्कि उसे दूसरे लोगों से भी साझा करे। जिससे अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं इससे जागरूक किया जा सके। इसीक्रम में घोसी पुलिस द्वारा पूर्वांचल महिला पीजी कालेज में 493 छात्राओं तो हलधरपुर पुलिस द्वारा योगीराज इंटर कालेज में 488 छात्राओं तथा मधुबन पुलिस द्वारा एसवी चिल्ड्रेन स्कूल में 300 और मुहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कालेज में 300 छात्राओं और रानीपुर पुलिस टीम द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 89 छात्राओं के साथ सरायलंखसी पुलिस द्वारा उदय नारायण इंटर कालेज में 637 छात्राओं को बालिका सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें