फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मंत्री पहुंचे बिचलापुरा, पीड़ितों को दी सांत्वना

विज्ञापन
वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा में सिलेंडर रिसाव से धमाके की घटना के बाद शनिवार को पहुँचकर मृतक - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा में गैस सिलेंडर रिसाव से हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 17 पहुंचने से जहां नगरवासी सहमे हैं, वहीं घटना के छठवें दिन शनिवार को सूबे से कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान वलीदपुर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने मृत परिवारों को सांत्वना देने के साथ उन्हें आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर मरहम लगाने का काम किया। शनिवार को वलीदपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान हादसे में मरने वालों के साथ घायलों के परिजन से मिले। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 13-13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। बोले घायलों को कंपनी और राज्य सरकारों से जो धनराशि मिलेगी। उसके अलावा पीएम कोष से पचास पचास हजार की राहत दिलाई जाएगी। हादसे के शिकार सभी घायलों को बेहतर इलाज और बेघर हुए लोगों को पीएम आवास के तहत मकान दिलाया जाएगा। इसके बाद वो स्व. छोटू विश्वकर्मा के परिजनों से मिले आर उन्हें सांत्वाना दी। इसके बाद कन्हैया, भृगुनाथ, जिशान, तुलसी, सुरेंद्र, इम्तियाज सहित सभी मृतकों के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें