फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : बृजेश

विज्ञापन
नगर के हिन्दी भवन सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करत - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपदीय इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन हिन्दी भवन में शनिवार को रामाश्रय यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कर्मचारी हितों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। मुख्य अतिथि विजय शंकर राय ने कहा कि कर्मचारी विकास की रीढ है। उनकी न्यायोचित मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। परिषद के पूर्वांचल पूर्वी जोन के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुरानी पेन्शन बहाली सहित अन्य मांगो को लेकर जल्द आन्दोलन किया जायेगा। अधिवेशन को को अरविंद सिंह, लाल बाबू, राजेश कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अंजनी कुमार सिंह, चंद्रमा राय, गांधी पांडेय, मेराज ख़ालिद खा, नंदलाल, इं. विद्यासागर मिश्रा, शोभ नाथ यादव, अनिल कुमार सिंह, टीएन चैहान, एम एन राय, हरेन्द्र यादव, धर्म देव, श्री कान्त यादव, नदीम अख्तर, राम अशीष यादव, अनिल, योगेन्द्र यादव, ब्रम्हस्वरूप मिश्रा, जगदीश यादव, भूपेन्द्र सिह, विजय बहादुर सिह, एमएन तिवारी, अजय राय, उमाकान्त यादव, धर्मेन्द्र कुमार आदि कर्मचारी नेताओ ने संबोधित किया। संचालन विवेकानन्द गुप्त ने किया ।उधर, अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रामाश्रय यादव जिलाध्यक्ष, वंदना सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेकानन्द गुप्त मंत्री, ब्रह्मस्वरूप मिश्रा, निर्विरोध निर्वाचित किये गए। निर्वाचन अधिकारी विक्रमादित्य यादव और सह निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।साथ ही शैलेन्द्र प्रताप को संघर्ष समिति का चेयरमैन एवं अंजनी कुमार सिंह वाइस चेयरमैन बनाया गया। राजेश कुमार संरक्षक तथा चंद्रमा राय को सह संरक्षक मनोनीत किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें