फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों ने किया ‘शंकर’ का जलाभिषेक

विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को नगर के शीतला माता धाम पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक करते श्रद्घ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सावन मास के तीसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों व शिवालयों में तड़के से ही गहमागहमी रही। शिव भक्तों तथा कांवरियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र और दूध आदि चढ़ा कर पूजन अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजते रहेा। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा। साथ ही परिवार की तरक्की के लिए मन्नत मांगी। वहीं मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन में शामिल होकर शिव भक्त जमकर झूमे। उधर, भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। सावन के तीसरे सोमवार पर प्रमुख मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए भक्त शिवालयों और मंदिरों उमड़ पड़े। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इंदारा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जयरामगढ़ स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। मधुबन संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिवपुर पांती गांव स्थित शिवमंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने मत्था टेककर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ परिसर गूंजता रहा। पिपरीडीह : क्षेत्र के बढुआगोदाम, कहिनौर, पिपरीडीह, उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार सहित विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों और मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्घालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। वलीदपुर : क्षेत्र के देवलास, बलुआ पोखरा, कलाफनपुर, कारीसाथ, प्यारेपुर, जमीन सरहरा, बीबीपुर, भरौली, बीजपुरा, कुचहरा सहित विभिन्न गांवों में स्थापित शिव मंदिरों पर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ नजर आई। लोगों ने भगवान शिव का विधि विधान से जलाभिषेक किया। रानीपुर : क्षेत्र के काझा, ब्राह्मणपुरा, अकबरपुर, खुरहट, रानीपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों, मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का पूजन अर्चन करने के लिए तांता लगा रहा। कांवरियों तथा भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुसम्हा : क्षेत्र के गोंठा झारखंड शिव मंदिर, रामशाला शिव मंदिर गोंठा, शिव मंदिर फरसरा खुर्द, शिवालय कुसुम्हा, पुराना शिव मंदिर नईबाजार, हरिपरा, ठाकुर गांव, कोरौली, विशुनपुरा, सियरहि, शाहपुर, कुरंगा सहित आसपास के मंदिरों में शिवभक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। कांवरियों ने सरयू नदी से जल भर कर विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें