फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवरे हमको तेरा ही सहारा है ...

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 3,5
विज्ञापन

सांवरे हमको तेरा ही सहारा है ...
श्री श्याम झूलनोत्सव का आयोजन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। श्री श्याम संघ की तरफ से रविवार को नगर स्थित राजस्थान भवन में 19 वां श्री श्याम झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का नयनाभिराम भव्य दरबार कानपुर के बांके बिहारी किशन द्वारा बनाया गया, जो भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। सुंदरकांड पाठ से श्री श्याम झूलनोत्सव का का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बाबा की अखंड ज्योति राजीव जालान कानपुर द्वारा सपरिवार प्रज्ज्वलित की गई। श्याम भक्तों द्वारा बाबा श्याम को भजनों के माध्यम से रिझाया गया। इसके बाद महिला मंडल में बाबा श्याम को भजनों से रिझाया। तत्पश्चात बनारसी से पधारे कलाकार पायल मोदी अग्रवाल द्वारा सांवरे हमको तेरा ही सहारा है, तेरी रहमतों से चलता हमारा गुजारा है एवं जिसकी उंगली पर चलता यह संसार है वह खाटू वाला श्याम है सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। मंत्री आलोक खंडेलवाल ने बताया कि अपराह्न दो बजे श्याम प्रभु को भंडारा का भोग श्री सत्यनारायण परमानंदका तथा अनूप परमानंदका द्वारा लगाया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा के दरबार में इत्रों की बौछार के समय भक्त जयकारा लगाते हुए नाच गा रहे थे। इसके बाद जयपुर से पधारे भजन गायक मनीष गर्ग घी वाला ने अपने मधुर आवाज में हारे का तू है सहारा सांवरे हमने भी तुझको पुकारा सांवरे एवं आएगा आएगा आएगा लीले चढ़ सांवरा आएगा सुनकर भक्तों को शाम लीन होने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्ष रमेश परमानंदका ने बताया कि सवामणी का भोग 21 श्याम प्रेमी द्वारा बाबा श्याम को लगाया गया। तत्पश्चात दिल्ली से पधारे सरदार रोमी बाबा हमें तेरी आदत हो गई है जीवन की सुबह तुम हो जीने की वजह तुम हो एवं मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजिरी रोज लगाता हूं, मिलती है तनख्वाह जो तुमसे मैं परिवार चलाता हूं से सब भक्तों को सराबोर कर दिया। इसके बाद बाबा की भव्य आरती श्याम भक्तों द्वारा किया गया। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ओमजी रूंगटा, सत्यदेव केडिया, राजकुमार सेकसरिया, सत्यनारायण परमानंदका, संजय खंडेलवाल, विट्ठल गुजराती, त्रिभुवन मोदी, सुनील गुप्ता, संजय ट्रेलर, विजय, राकेश गर्ग, गिरिराज शरण अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, प्रह्लाद राय, रितेश अग्रवाल, बाबूलाल, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें