फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत भिखारी महिला की गठरी से मिले 53 हजार रुपये

विज्ञापन
ोसी नगर मृत महिला भिखारी के पास से मिले नोटो को गिनते लोग - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर के डाकबंगला रोड स्थित एक विद्यालय के पास बरामदे में रहने वाली एक महिला भिखारी का वृहस्पतिवार की रात निधन हो गया। महिला भिखारी के विस्तर में 53096 रुपये मिले। लोगों ने शवयात्रा निकाल कर दोहरीघाट सरयू तट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि समाजसेवी शिक्षक प्रेमसागर सिंह ने दिया। घोसी नगर में भिखारी महिला दिन भर घूमने के साथ कुछ लोगों के घर काम भी करती थी। अपना सामान यहिया मार्केट के पास स्थित प्रेमसागर सिंह के मकान में रखती थी और डाकबंगला रोड पर एक स्कूल के बरामदे में सोती थी। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस दौरान जुटे लोगों ने उसके सामान को खंगाला तो उसमें से एक पोटली में बांध कर रखे गए कई नोट मिले। इस दौरान उपस्थित डब्बू सिंह, जियाउद्दीन खान, हरीश शर्मा, प्रकाश बरनवाल, मनोज, यासीन ने रुपये गिने तो 53096 रुपये मिले। कस्बे वासियों ने अर्थी सजा कर शवयात्रा निकाली और दोहरीघाट सरयू तट पर उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें