फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ का रोड शो

विज्ञापन
घोसी विधानसभा के खालिसपुर गांव से निकले रोड शो में लोगों को अभिवादन करते भोजपुरी स्टार और भाजपा न - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज/घोसी। घोसी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भोजपुरी फिल्म स्टार भाजपा के स्टार प्रचारक दिनेश लाल यादव निरहुवा ने रोड शो किया। इस दौरान प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को बताया। रोड शो के घोसी नगर पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का आह्वान निरहुआ ने किया। रोड शो इंदारा, कसारा होते हुए फतहपुर ताल नरजा, पिउवाताल ,बोझी के रास्ते होते हुए अमिला ,लाला की छावनी, चीनी मिल होते हुए मझवारा मोड़ के बाद पुन: बस स्टेशन पर आकर समाप्त हुआ। यहां निरहुआ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति या समाज का सदस्य भी विधायक, सांसद या विधान परिषद का प्रत्याशी बन सकता है। पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी और अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा में ही विकासवाद, समाजवाद हो सकता है, अन्य जगह नहीं। भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर ने सभी का अभिवादन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उत्पल राय, जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, उपेंद्र दत्त शुक्ला, भरत भईया, अरिजीत सिंह, गोपाल राय, योगेंद्र नाथ राय, आनंद चौधरी, मुन्ना प्रसाद गुप्त ,मुन्ना प्रसाद राजभर ,वायुनन्दन मिश्र ,नवनीत चौरसिया, केके राय,भास्कर निषाद ,गिरिजापति राय, डाक्टर शाहनवाज खान ,जाहिद खान ,पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय आदि सहित हजारों लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें