फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत, गांव वालों ने ट्रक घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को डाई खाद लेकर जा रहे बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार 16 वर्षीया छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। नाराज गांव वालों ने ट्रक को घेर लिया। पुलिस ने लोगोें को समझा बुझा कर हटाया। जिला मुख्यालय से डाई खाद लेकर एक ट्रक रतनपुरा ब्लाक के कुड़सर गांव स्थित साधन सहकारी समिति के गोदाम पर जा रही थी कि रतनपुरा कुड़सर मार्ग पर इटैली गांव के पास उसने साइकिल से जा रही एक छात्रा को कुचल दिया। ट्रक के पहिये के नीचे आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग घटना स्थल पर जुट गए। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। नाराज ग्रामीणों ने ट्रक घेर लिया और मृत छात्रा के परिवार वालों को पर्याप्त मुआवजा देने और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने करने की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। मृत छात्रा चंदा पुत्री स्व. स्वामी नाथ कुड़सर गांव की निवासी थी। हादसे की जानकारी पाकर उसकी विधवा मां इंद्रासनी और भाई प्रमोद राहुल रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी कि हादसे की शिकार हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि ट्रक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें