फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियोजन विभाग का 65 को नोटिस

विज्ञापन
नगर के बंधा रोड पर तमसा नदी के ग्रीन लैंड में बने मकान। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। तमसा तट और आसपास के ग्रीन लैड की जमीन पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने वालों को नियोजन विभाग की तरफ से नोटिस जारी की गई। अमर उजाला की तरफ से इस मुद्दे को उठाए जाने पर विभाग जागा और उसकी ओर से बुधवार को कार्रवाई अमल मे लाई गई। कार्रवाई शुरू होते ही अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

शहर की जीवन दायनी तमसा के तलहटी में घुसकर कुछ लोगों ने ग्रीन लैंड में बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से निर्माण कराया। इससे तमसा का स्वरुप प्रभावित होने लगा। साथ ही नदी की तलहटी अतिक्रमण के जद में आ गई। हालांकि जमीन का स्वामित्व निर्माण कराने वालों के नाम से है, लेकिन नियोजन की तरफ से जारी शासनादेश के हिसाब से यह निर्माण गलत है। इसके बाद भी निर्माण कराया गया। नदी के कटान से हुई गहराई को पाटने के लिए जमीन स्वामियों ने नगर पालिका से सांठ-गांठ कर वहां शहर से निकलने वाले मलबे को गिराने का काम किया। इससे जमीन निर्माण योग्य हो गई। इस तरह से अधिकारियों की अनदेखी और नियोजन के साथ नगर पालिका की मिली भगत से नदी के तट पर मकान बना लिया गया। अमर उजाला की तरफ से चलाए गए अभियान का असर हुआ कि नियोजन विभाग की नींद खुली। बुधवार को नियोजन विभाग ने नदी के तट पर ग्रीन लैंड एरिया में बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने वाले 65 लोगों को नोटिस जारी कर दिया। विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जाने पर हड़कंप मच गया।
कोट
जो भी निर्माण हुआ मेरे कार्यकाल से पूर्व के हैं। खबर को संज्ञान में लेकर जांच कराई गई। इसक बाद सभी को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का जवाब देने के बाद संबंधित के विरुद्घ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीउल्लाह, अवर अभियंता प्लान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें