फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्र की मौत पर दो हिंदू मित्रों ने कराई कुरानख्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाह इब्राहिमाबाद। क्षेत्र के बीबीपुर गांव में मंगलवार को दो हिंदू परिवारों ने अपने मुस्लिम मित्र के इंतकाल पर जामा मस्जिद में कुरानख्वानी कराई। ऐसा कर उन्होंने सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वालों को आइना दिखाया। कुरानख्वानी की पूरे क्षेत्र में चर्चा होती रही। घोसी तहसील क्षेत्र के चक मुसैयद उर्फ कदियापुर गांव निवासी और संग्रह अमीन खलीलुल्लाह की लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया था। नमाजे जनाजा रविवार को कदियापुर में अदा कर उन्हें सुपुर्द खाक किया गया। खलीलुल्लाह की छवि क्षेत्र में एक संग्रह अमीन की कम एक समाजसेवी की अधिक थी। इस्लामिक रीति रिवाज के अनुसार तीसरे दिन फातिहा का कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पैतृक गांव में कुरानख्वानी हुई। वहीं बीबीपुर निवासी और उनके परम मित्र और संग्रह अमीन से सेवानिवृत्त हनुमान यादव तथा डाक विभाग में कार्यरत गोविंद प्रसाद ने भी अपनी तरफ से मित्र की आत्मा की शांति के लिए बीबीपुर गांव स्थित जामा मस्जिद में कुरानख्वानी कराई। हनुमान और गोविंद ने नाश्ते पानी से लेकर सारे खर्च का वहन किया। कार्यक्रम में कुतुबुद्दीन, अजहर, अय्यूब, बशीर, वजीर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों गैरमुस्लिम दोस्तों ने जहां अपनी सच्ची दोस्ती की मिसाल कायम की वहीं बीबीपुर की ऐतिहासिक गंगा जमुनी तहजीब से सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वालों को आइना भी दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें