फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बरपाया कहर, जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
दो दिनों से लगातार बारिश के बीच चिरैयाकोट थाना परिसर बना टापू। चारों तरफ हुआ जलजमाव। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को तीसरे दिन भी बरसात कहर बरपाती रही। ऐसे जनजीवन बुरी तहर अस्तव्यस्त हो गया है। जिले में करीब 24 मकान धराशायी हुए। कई पेड़ गिर गए। निचले इलाकों में जलभराव से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गड्ढों में तब्दील सड़कों से आना जाना जोखिम भरा हो गया है। लगातार बारिश होने से नगर क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर, अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, जिला अस्पताल, डोमनपुरा, नियाज मोहम्मदपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग मऊ-गाजीपुर मार्ग जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। फतहपुर मंडाव : बारिश से क्षेत्र के भवानी सरया गांव के तकिया मुहल्ला सहित कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दोहरीघाट : कई दिनों से हो रही बारिश से कस्बा सहित आस पास के क्षेत्रो में जगह जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। रोडवेज परिसर में भारी बारिश के चलते पानी भरा होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, धान के खेतों में लबालब पानी भर जाने से किसानों के चेहरे पर चमक देखते ही बन रही है। किसानों का कहना है कि यह बारिश फूट रही धान की फसल के लिए सोना साबित होगी। साथ ही रबी की अगेती बुआई के लिए नमी काम आएगी। दूसरी तरफ धान की खेती को लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें