फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि में सौ से अधिक मकान ढहे, एक की मौत

विज्ञापन
घोसी के हंसापुर किरकिट गांव में बरसात के चलते गिरा मकान ,जिसमें दबकर बच्चे की हुई मौत। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में अनवरत हो रही वारिश से शनिवार को मकानों के गिरने का सिलसिला तेज हो गया। चारों तहसील क्षेत्रों में सौ से अधिक लोगों के मकान ढह गए। मकान गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। लाखों के गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। घोसी : कोतवाली के हासापुर किरकिट में शनिवार की भोर में मँडई के गिर जाने के चलते उसमें सो रहे ससुराल आये नदीम के 4 माह के बेटे अल्ताफ की मौत हो गयी। जबकि सात सदस्य दब कर घायल हो गए। आजमगढ़ के छतवारा निवासी नदीम की शादी घोसी कोतवाली के हांसापुर किरकिट गांव में हुई। नदीम अपनी साली की शादी में भाग लेने के लिए पत्नी नसाबा 25 और अपनी पुत्री अतीफा और चार महीने के बेटे अल्ताफ के साथ ससुराल आया है। शनिवार की भोर में बरसात के चलते ईंट की दीवार मंडई सहित गिर गई। इसमें दबकर अल्ताफ की मौत हो गई। जबकि नदीम, नसाबा, अतिफ़ा, जरीना, साहिल, अरीना, सबीना घायल हो गए। चिरैयाकोट : क्षेत्र के ग्राम हाफिजपुर , कटघरसंजर और कमरवा गांव में 20 लोगों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। हाफिजपुर निवासी रामसकल राम, रामनवल राम और हरिवंश राम, बुद्धू, कैलाश, शिवनारायण, कलावती, चरण यादव, अजय के मकान गिर गए। उधर कटघर संजर निवासी सुवास यादव, शिवदास यादव का कच्चा मकान गिर गया। जबकि कमरवा गांव निवासी राज, फूलचंद, महेंद्र, राजपति, लौंजारी, रमइ, चनरी, देवनाथ, बसंत के घर गिर गए हैं। मधुबन : क्षेत्र के पांती में धर्मेन्द्र मल्ल और सुरसती निवासी पांती व श्रवण गोड़ निवासी हिराजपट्टी का मकान सुबह गिर गया। परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बढ़ुआगोदाम : ताजोपुर गांव निवासी मोहन राजभर, बकवल गांव निवासी संजू पत्नी घूरा राम का मकान गिर गया। मकान के मलवे में दबकर संजू और उसकी सास लखिया, बेटी गुड़िया और कुमुद, विनोद की बेटियां अंजलि और जानकी तथा अंकित घायल हो गईं। उधर सुवरा बोझ गांव निवासी संता राम का मकान गिर गया। संता रात उसमें दबा रहा। सुबह उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोपागंज ब्लाक के महुआर गांव निवासी राजकुमार का घर गिया। इसमें उसकी 14 वर्षीय बेटी नीलू घायल हो गई। रानीपुर : कोड़र गांव निवासी शंकर राम का घर गिर गया। उसमें दबकर उसकी गाय मर गई। इसी गांव के महातम , श्यामदेव के मकान भी गिर गए। हाजीपुर गांव निवासी उमाशंकर चौहान और हरिकेश और पुष्पा राजभर के घर गिर गया। उधर दौलसेपुर गांव निवासी राजेश यादव का मकान ढह गया। वलीदपुर : मोहल्ला डीह निवासी इकबाल अहमद का कच्चा मकान गिर गया। इसी मोहल्ले में स्थित मदरसा कामिलिया की चहारदीवारी गिर गई। नगरीपार निवासी रामजन्म यादव और राजेश यादव का कच्चा मकान, मोहल्ला काजी टोला निवासी फैजान अहमद का खपरैल का मकान, सरया गांव निवासी रामनवल चौहान का मकान गिर गया। कोपागंज : लैरो दोनवार गांव में राजमंगलका मकान ढह गया। इसमें दबकर वहघायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें