फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल यात्री सुविधा देख बिफरे डीआरएम

विज्ञापन
इंदारा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम वाराणसी विजय कुमार पंजीयार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजीयर गुरुवार को स्पेशल सैलून से इंदारा जंक्शन पहुंचे। उन्होंने 20 मिनट तक जंक्शन के प्लेटफार्मो के साथ यात्री सुविधाओं और साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई बेहतर ना मिलने पर जिम्मेदारों को फटकारते हुए इसे दुरस्त करने को कहा। निरीक्षण करने के बाद वह सैलून से मऊ जंक्शन का विंडो निरीक्षण करते हुए वाराणसी रवाना हो गए। गुरुवार की शाम 4.15 बजे डीआरए बलिया रेलवे स्टेशन से निरीक्षण के बाद इंदारा जंक्शन पहुंचे। यहां प्लेटफार्म एक पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने खुद प्लेटफार्म पर घूूमकर बेंच और प्रकाश के लगी लाइटें आदि का मुआयना किया। प्लेटफार्म दो पर निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए उन्हें बेहतर करने का निर्देश दिया। बाद में वह वाराणसी रवाना हो गए। रास्ते में उन्होंने मऊ जंक्शन का विंडो निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एमएस नांबियाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय रोहित गुप्ता, प्रवीण कुमार पाठक, आशुतोष पांडेय, एसके यादव, बीपी सिंह, वरिष्ठ मंडल सरंक्षा अधिकारी मोहित वर्मा, अरविंद्र कुमार, पीआरओ महेश गुप्ता सहित अन्य आला अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें