नगर के बालनिकेतन स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले में प्रेसवार्ता करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जि
- फोटो : MAU
मऊ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला चुनाव अधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव तथा क्षेत्रीय मंत्री व सहायक जिला चुनाव अधिकारी अजय तिवारी ने कहा है कि भाजपा अपने बूथ संगठन को बेहद मजबूत कर लिया है। घोसी उपचुनाव में पार्टी की जीत इसका उदाहरण है। इसे और मजबूत किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवनाथ यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष का चुनाव नवंबर माह के द्वितीय तथा तृतीय सप्ताह में होगा। 30 व 31 अक्तूबर को जिले के 19 में 14 मंडलों का चुनाव संपन्न हो गया है। उप चुनाव के चलते घोसी विधानसभा के पांच मंडलों का चुनाव स्थगित था। इसे भी अब आगामी एक सप्ताह के अंदर करा लिया जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री व सहायक जिला चुनाव अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि जनपद के 1754 बूथों में 1300 बूथों का निर्वाचन हो चुका है। घोसी विधानसभा के 454 बूथों की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपना मजबूत संगठन तैयार कर रही है। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी व सबका साथ सबका विकास व सबका विश्चवास के सिद्धांत को मूर्त रुप देने की दृष्टि से हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुन्ना दुबे सहित पार्टी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शामिल रहे।