फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियरों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार:

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संगठन की तरफ से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार पर बुधवार से बिजली विभाग के अवर अभियंताओं ने पीएफ घोटाले सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके बाद हाइडिल कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में सभा किया। ऐसे में कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। वक्ताओं ने कहा कि पीएफ घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद अभी तक कुछ नहीं हो सका है। उर्जा निगम प्रबंधन जीपीएफ ट्रस्ट की गाइड लाइन का खुला उल्लंघन किया है। कर्मचारियों अधिकारियों के पीएफ के 99 प्रतिशत धनराशि को प्राइवेट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में लगा दिया गया। जो कि अनुसूचित बैंक की श्रेणी में नही आते हैं। इसमें किया गया निवेश असुरक्षित रहता है। इस प्रकार से कर्मचारियों अधिकारी के मेहनत के पीएफ के पैसे को खुले रूप से लुटाया गया है। उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर इंपलाई ट्रस्ट में जमा व अन्यत्र निवेशित समस्त धनराशि के कर्मचारियों के भुगतान की जिम्मेदारी लेने की उत्तर प्रदेश सरकार अधिसूचना जारी करे। निजीकरण के समस्त प्रक्रिया पर रोक लगाया जाए। अभियंताओं तथा बिजली कर्मचारियों के वेतन विसंगति को दूर किया जाए। विद्युत विभाग से ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर संविदा कर्मियों को तेलंगाना सरकार के आदेश की तरह नियमित किया जाए। बिजलीकर्मियों तथा अधिकारियों के ईपीएफ कटौती में हुए भारी घोटाले की भी जांच कराकर दोषी व्यक्तियों को दंडित किया जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए। अन्यथा आंदोलन को तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। सभा को बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के जनपद संयोजक सूर्यदेव पांडेय, अरविंद सिंह, इंतेजार अली, महेंद्र प्रताप सिंह, सुमन कुमार, अरविंद यादव, सुशील सोनी, पंकज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें