फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव शिवमंदिर पोखरा मोहल्ला में अवैध शराब, गांजा,हीरोइन बेचने से आक्रोशित होकर व - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर के बड़ागांव पूर्वी मुहल्ला शिवमंदिर पोखरा की महिलाओं ने शराब, गांजा बेचने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्म पर जाम भी लगा दिया। उधर, पुलिस ने मुहल्ले में अभियान चला कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाल के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा। घोसी नगर के बड़ागांव शिव मंदिर पोखरा पूरब मुहल्ले में काफी दिनों से अवैध कचियाशराब ,गांजा,हेरोइन बेचने का कारोबार तेजी से फलफूल रहा था। जिसको लेकर घोसी कोतवाली पुलिस ने एक महिला को रंगें हाथों पकड़ने के बाद जेल भी भेजा था ।फिर भी बंद नही होने पर रविवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे के आस पास आक्रोशित लोग जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी एवं समाजसेवी राजकिशन उर्फ रज्जू ओमर के नेतृत्व में दर्जनों महिला एवं पुरुष ने जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी हाथों में शराब बिक्री के विरोध में लिखी तख्ती लिए नारेबाजी करते हुए घोसी कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी करने के साथ ही घोसी तहसील मुख्यालय पर मऊ से गोरखपुर को जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ समय तक जाम कर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध कचिया शराब ,गांजा एवं हेरोइन जैसे मादक पदार्थ बेची जाती है । इसके चलते कई लोगो की मौत हो चुकी है।यही नहीं इसका विरोध करने पर अवैध धंधा करने वाले झगड़ा करने के साथ मारपीट करते हैं। इस अवसर पर अनिल कुमार मिश्रा,अभय तिवारी,नागेंद्र उर्फ जीतू , दुर्जन यादव ,भगवानी, महारानी, आशा ,लालता प्रसाद, हरिकेश यादव, मुन्ना, प्रमिला देवी, रीता, सुगिया, पार्वती, कौशल्या, मीना, जगदीप, रीना, उषा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें