फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई और फूलों की जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
दीपावली पर्व पर नगर के सहादतपुरा स्थित मिठाई की दुकान पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दीपावली के दिन रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। किसी ने दीप खरीदा तो किसी ने मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा। पूजन सामग्री की दुकानों के साथ ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहक उमड़ पड़े। साथ ही फूलों की खरीदारी भी खूब हुई।नगर के सहादतपुरा, रोडवेज, रौजा, सदर चौक, घास बाजार, मिर्जाहादीपुरा सहित घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन सहित प्रमुख बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी रही। लोगों ने बाजारों में आभूषण, मिठाइयों, दीपक, इलेक्ट्रानिक दुकानों पर पहुंच कर खरीदारी की। शहर के मुख्य मार्ग के दोनों पटरियों पर दीप, माला, सजावटी सामग्री की बिक्री के लिए पर दर्जनों अस्थाई दुकानें लगी थीं। जहां देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। मां लक्ष्मी के स्वागत में कोई कमी न रह जाए इसके लिए लोग अपने घरों को सजाते रहे। मिट्टी के खिलौनों के साथ ही खील बताशे भी खरीदे गए। उधर, सोनीधापा इंटर कालेज परिसर में लगे पटाखों के स्टालों से लोगों ने तरह-तरह के पटाखों की खरीदारी की। शाम होते होते हर जगह पटाखों की गूंज तेज हो गई। पूजन अर्चन करने के लिए लोगों न पंडित और पुरोहितों को भी पहले से बुक करा लिया था। शाम होते ही प्रतिष्ठानों ओर घरों में मंत्रोच्चार के बीच लक्ष्मी ओर गणेश की आराधना की गई। मधुबन : बाजारों में सजावट के सामानों के स्टाल लगाए गए थे। इस बार चाइनीज झालरों की अपेक्षा देशी झालरों की बिक्री खूब हुई। घरों के साथ ही दुकानों पर भी सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें