फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर नहीं लगाया तो चकबब्बन चक विश्वनाथ गांव के ग्रामीण करेंगे उपचुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
घोसी के चकबब्बन चकविश्वनाथ गांव में बिजली की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। तहसील क्षेत्र के चकबब्बन चक विश्वनाथ गांव के ग्रामीणों ने रविवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर गांव में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही ट्रांसफार्मर नहीं लगने की स्थिति में 21 अक्तूबर को होने वाले घोसी उपचुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया। गांव के 100 से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं और पुरुष गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि तीन महीने से गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। काफी शिकायत के बाद बिजली विभाग द्वारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर गांव में लाया गया। लेकिन गांव में कुछ लोगों के विरोध के चलते ट्रांसफार्मर नहीं लग पा रहा है। ग्रामीणों बोले कि इस समस्या के संबंध में एसडीएम को अवगत भी कराया था, जिस पर उनके द्वारा ट्रांसफार्मर को लगवाने का आश्वासन दिया गया, बावजूद कई दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। विरोध के बाद ग्रामीणों ने पूरे गांव मे घूम घूम कर प्रदर्शन कर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण ना होने की दशा में 21 अक्तूबर को घोसी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र यादव, इंदल, श्यामकुवर, गिरिजा, रविंद्र, मुन्ना लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता राजेश प्रसाद ने कहा कि गॉव वालों के आपसी विवाद के कारण ये समस्या बनी हुई है, जल्द ही निस्तारण कर बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें