नगर में मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकालते शिक्ष ।
- फोटो : MAU
मऊ। शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में गुरुवार को शिक्षकों ने शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन के क्रम में 12 सुत्रीय मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला। शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन के क्रम में 12 सुत्रीय मांगों को लेकर निकला मशाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर आजमगढ़ मोड़ पर आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों का अपमान बंद किया जाए। हर कक्षा में शिक्षक की तैनाती की जाए। प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की तैनाती की जाए। प्रत्येक विद्यालय लिपिक, चपरासी की नियुक्ति किया जाए । विद्यालय में बिजली, पंखे, फर्नीचर, चहारदीवारी, पीने का शुद्ध पानी सहित बुनियादी सुविधाएं बहाल की जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। प्रेरणा ऐप वापस लिया जाए। राज्य कर्मचारियों की भॉति, एसीपी कैशलेश चिकित्सा व उपार्जित अवकाश लागू किया जाए। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि अगर सरकार नें शिक्षकों की मॉगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी छह नवंबर को शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर लखनऊ में विशाल प्रदर्शन करेगें। जुलूस मेें माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ शामिल थे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक के जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल, राधेश्याम राम, मनिराम, राशिद जमाल, घनश्याम यादव, सुरेंद्र नाथ यादव, सिद्धनाथ प्रसाद आदि शामिल रहे।