बढुआ गोदाम । परदहां ब्लाक क्षेत्र ताजोपुर गांव में छुटा पशुओं के आतंक से गांव के किसान परेशान हैं। शुक्रवार की देर शाम सात बजे के करीब गांव के दर्जनो किसानों ने सैकड़ों की संख्या में छुटटा पशुओं को कलेक्ट्रेट कैम्पस में छोड़ दिया। प्रशासन की नाकामी से खफा ग्रामीणों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर गांव के दर्जनो किसानों ने शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब छुटटा पशुओं से आजीज होकर सैकड़ों छुट्टा पशुओं कलेक्ट्रेट कैम्पस में छोड़ आए। किसानों के हितों की बात कहकर सत्ता में आई केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। खाद बीज की मंहगाई और बरसात नहीं होने से पानी के अभाव में हम किसी तरह अन्न पैदा करने के लिए प्रयत्नशील हैं। लेकिन छुट्टा पशु हमारे मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं। हमारी समस्याओं की ओर सरकार और स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी किन्तु वह भी सहयोग के लिए आगे नहीं आए। किसानो ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर समय रहते छुटटा पशुओं को नहीं पकडा गया तो हम आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।