कलेक्ट्रेट पर घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिप
- फोटो : MAU
मऊ। घोसी विधान सभा उप निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रेक्षक रैनथीलेंग रैपथॉप एवं जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार की शाम को हुई। बैठक में प्रेक्षक ने बताया कि किसी भी बूथ पर अगर कोई ईवीएम खराब होती है और उसे बदला जाता है तो इसकी सूचना तत्काल हमें दें। कहा कि सायं 6 बजे के बाद भी यदि किसी बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाईन लगी है तो इसकी भी सूचना जरूर दी जाए। बताया कि अगर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो इसकी सचूना अपने उच्चाधिकारी मजिस्ट्रेट को तथा अपने क्षेत्र के थानों पर दें। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिया कि ईवीएम को बूथ पर ले जाते समय विशेष सावधानी के साथ ले जाएं, इसमें किसी भी प्रकार के उपकरण से छेडछाड न करें। कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी सभी अधिकारियों की है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 19 अक्टूबर,2019 को सभी अधिकारी अपने-अपने सम्बन्धित बूथों का निरीक्षण कर लें तथा किसी भी प्रकार की कमी हो तो उसका निस्तारण मौके पर ही करा लें इसे अगले दिन के लिए किसी भी दशा में न छोडे़ं। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों सख्त निर्देश दिया कि मतदान के बाद ईवीएम को उसी दिन जमा करें। बैठक में सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन अधिकारी की डायरी में यह अवश्य देखें कि उसमें मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ लिखा है या नहीं। यह देखने के बाद ही पीठासीन अधिकारी को जाने की अनुमति दें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव , अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेटजेएन सचान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह , उप कृषि निदेशक, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।