फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने को उठाए ठोस कदम

विज्ञापन
सूरजपुर के रसूलपुर आश्रम में घाघरा की कटान का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के घाघरा के तलहटी में बसा बिंटोलिया में क्षेत्रीय विधायक एवं काबिना मंत्री दारा सिंह चौहान कटान का जायजा लेने शुक्रवार को पहुंचे। इस दौरान मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। बताते चले लगातार समाचार पत्रों में कटान की खबर प्रकाशित होने पर जिले में उपचुनाव के कारण कैंप किए मधुबन विधान सभा के विधायक और सूबे के कैबिनट मंत्री ने आज बिंटोलिया गांव पहुंचकर कटान की सुधि ली। इस दौरान कटान का जायजा लेने के साथ उन्होंने सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरेंद्र पासवान को ठोस कदम उठाते हुए कटान से रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान काबिना मंत्री ने गांव के कटान पीडितों से मिल कर उनका दर्द सुना तथा आश्वासन दिया कि कटान के लिए शीघ्र ठोस पहल करते हुए बिंटोलिया को बचाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी कहा कि घाघरा का कटान तीन किमी की दूरी में आच्छादित है इसका स्थाई हल तभी संभव है जब ठोकर का निर्माण किया जाय।कहा कि ठोकर के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रस्ताव भेजा गया है जैसे ही शासन से धन आवंटित हो रहा है ठोकर निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम लालबाबु दुबे, तहसीलदार सुभाष यादव, शिवप्रकाश उपाध्याय, राहुल दीक्षित, अभिषेक सिंह, राजेश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें