फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने रोका भाजपा का जुलूस

विज्ञापन
घोसी कोतवाली के सामने कांग्रेस के प्रचार वाहन को पकड़े जाने को लेकर प्रत्याशी सहित कांग्रेसजनों - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघनमें की जा रही कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए काग्रेंसजनों ने कोतवाली पर हंगामा किया। साथ ही भाजपा की तरफ से निकाले गए जुलूस को रोक दिया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और कांग्रेसजनों के बीच कहासुनी होती रही। वहीं, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने सामने होने से एकबारगी हंगामें की स्थिति हो गई थी। बाद में पुलिस ने कांग्रेस के साथ भाजपा के एक वाहन को सीज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें कांग्रेसियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। उपचुनाव के चलते जिले में आचार संहिता लगी है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट जगह-जगह वाहन चेकिंग का कार्य कर रहें है। गुरुवार को बड़ागांव के पास स्टैटिक मजिस्ट्रट डॉ. सुनील राय वाहनों की चेकिंग के दौरान कांग्रेस क्रे चार वाहन को पकड़ा। मजिस्ट्रेट ने वाहन से प्रचार सामाग्री बरामद कर वाहन को सीज कर कोतवाली भेजवा दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और कोतवाली के सामने से गुजर रहे भाजपा प्रत्याशी के जुलूस को रोक दिया। उन्होंने ाजपा के प्रचार वाहन पर लगे झंडे को नियम विरुद्घ बताया और स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर पक्षपात का आरोप जड़ा। ऐसे में एनएच 29 पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे सीओ अभिनव कन्नौजिया के समझाने पर कांग्रेस नेता शांत हुए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह का आरोप है कि कांग्रेस के प्रचार वाहन पर लगे झंडे को मजिस्ट्रेट ने नियम विरुद्घ बताया। जबकि वहीं भाजपा के जुलूस में शामिल वाहन पर लगाया गया झंडा प्रशासन को गलत नहीं लगा। स्टैटिक मजिस्ट्रेट डा. सुनील राय की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव सहित 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी तरफ भाजपा के जिला महामंत्री गणेश सिंह ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा के वाहन को जाने देने के लिए आग्रह किया। लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव ने रोते हुए कहा कि प्रशासन जान बुझकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। सीओ घोसी ने बताया कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें