फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं में सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने प्रत्याशी के वाहन में काफी संख्या में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री पाया। दस्ते में चल रहे उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी विधानसभा उपचुनाव में लगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुनील राय उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा नदवा सराय पुलिस चौकी के साथ पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक वाहन को रोक कर चेक किया तो उसमें 257 बड़े पोस्टर, 1517डमी बैलेट, 1248 छोटा पोस्टर, 6030 क्वार्टर साइज पोस्टर, 100 प्रचार टोपी आदि पाया। सभी पर सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह के चुनाव चिह्न चाभी बना था। अधिकारियों के मांगने पर कार चालक विनोद कुमार निवासी रसूलपुर गौतम मधुबन तथा आगे बैठे अवधेश सिंह ने प्रचार सामग्री का अधिकार पत्र नहीं दिखाया। प्रचार सामग्री की अनुमति नहीं ली गई थी। टीम ने वाहन को कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। टीम में शामिल उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा की तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत कोतवाल पीएन मिश्र का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें