कलेक्ट्रेट पर घोसी विधासभा के उपचुनाव में नामांकन करते कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव।
- फोटो : MAU
मऊ। घोसी विधान सभा उप चुनाव के लिएपांचवें दिन शुक्रवार को भाजपा के एक मुसलिम नेता सहित तीन नेताओं ने नामांकन पत्र खरीदा। घोसी विधान सभा क्षेत्र में पूर्व में बसपा से चुनाव लड़ चुके वर्तमान में भाजपा के नेता शहर के सहादतपुरा मुहल्ला निवासी मनोज राय पुत्र श्री प्रकाश राय ने भी भाजपा से दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। कसारा मोड़ निवासी मनोज जायसवाल पुत्र मोतीचन्द नेदो सेटों में नामांकन फार्म लिया। प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले घोसी कसबे के बैसवाडा मुहल्ला निवासी डा.शाहनबाज पुत्र निजामुद्दीन ने भाजपा से दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के पलिगढ़ निवासी रामदेव यादव पुत्र मूरत यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रूप से दो सेट फार्म लिया। इनके अतिरिक्त इटौरा खिरिया निवासी जितेन्द्र सिंह चौहान पुत्र लोतु सिंह ने निर्देल प्रत्याशी के रूप में दो सेट नामांकन फार्म लिया गया। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में शुक्रवार को कांग्रेेस प्रत्याशी बि नयापार चक मुुस्तफा गांव निवासी राजमंगल यादव पुत्र लक्ष्मी शंकर यादव ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन किया। इनके अलावा पीस पार्टी से मौलाना फैजुल्लाह ने नामांकन किया।