फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्याकांड में एक सह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर।रानीपुर थाना क्षेत्र के हुड़हरा की मठिया में 20 सितंबर की रात में हुए दंपती की हत्या में एक सह आरोपी को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने काझा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी संजीत चौहान पुत्र श्रीकान्त चौहान उसी गांव का निवासी है। पुलिस ने उसका चालान अदालत में कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इससे पूर्व पुलिस ने 23 सितंबर को एक और आरोपी हंसराज उर्फ कांति को गिरफ्तार किया था।इस मामले में चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मृतक शिवचंद चौहान के बेटे अजीत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस तिहरे हत्याकांड में अब तक एक नामजद और एक अज्ञात हमलावर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।बता दें कि थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर ग्राम पंचायत के हुड़हरा की मठिया गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर उपजे विवाद में 20 सिंतबर की रातमें बदमाशों ने गांव निवासी शिवचंद और उसकी पत्नी गीता को बघारी से काटकी मौत के घर उतार दिया था। बदमाशों ने घर में सो रहे उनके दो बेटों और बुजुर्ग पिता देवकी को भी घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने एक हमलारोपी को भी मार डाला था। नाराज ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को पुलिस को उठाने से रोक दिया था। एसपी के आश्वासन पर एसपी अनुराग आर्य ने समझाबुझाकर शवों को पीएम के लिए भेजवाया था। बुजुर्ग देवकी का इलाज अब भी बीएचयू में चल रहा है। इस बाबत एसओ अशोक कुमार यादव का कहना है जल्दी ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें