फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से चारा काट रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी/मधुबन। थाना क्षेत्र के अम्मा भेलऊर गांव में सोमवार की शाम मवेशियों के लिये खेत में चारा काट रही महिला पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य गांव में बिजली गिरने से दंपती झुलस गए। जबकि एक घर में बिजली गिरने से हजारों का नुकसान हुआ। दंपती का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा। दुबारी : मधुबन थाना क्षेत्र के अम्मा भेलऊर के भवरुपुर निवासी शांती देवी 56 पत्नी रामसरीख यादव सोमवार की शाम घर से थोड़ी दूर पर मवेशी के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान बारिश होने लगी तो उससे बचने के लिए वह पीपल के पेड़ नीचे खड़ी हो गई। इसी बीच चमक के साथ बिजली गिरी और शांती देवी उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। कुछ देर बाद वहीं उसकी मौत हो गई। जब शांती देवी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए खेत में पहुंचे तो उसे वहां मृत पाया। मंगलवार को परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बिजली गिरने से क्षेत्र के ब्रिगहपुर गांव निवासी दीपक मौर्य के घर में बिजली उपकरण जल गए। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। मधुबन : थाना क्षेत्र के कमल सागर निवासी सूर्यभान 62 पुत्र रामधारी अपनी पत्नी कवाली 60 वर्ष के साथ घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें