फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख पद पर एक ने किया नामांकन

विज्ञापन
बड़रांव ब्लाक पर प्रमुख पद के लिए नामांकन करने के बाद समर्थकों के साथ प्रत्याशी उर्मिला यादव। दा - फोटो : MAU
विज्ञापन
बोझी बाजार। ब्लाक प्रमुख पद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला ब्लाक बड़रांव उपचुनाव के चलते एक बार फिर से चर्चा में है। उप चुनाव के तहत बुधवार को हुए नामंकन प्रक्रिया में तय समय तक सिर्फ एक उम्मीदवार उर्मिला यादव पत्नी सर्वेश यादव ने पर्चा दाखिल किया। दूसरा पर्चा दाखिल न होने से उर्मिला को बड़राव ब्लाक का प्रमुख निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। उर्मिला यादव के द्वारा दाखिल किए गए पर्चा में प्रस्तावक मुजार बुजुर्ग गांव के वार्ड संख्या 53 के बीडीसी सदस्य दीपक ओझा तथाअनुमोदक पिउवाताल गांव के वार्ड नंबर 58 के बीडीसी सदस्य बरखू निषाद हैं। बताते चलें बीते एक जून को अविश्वास प्रस्ताव दाखिल होने से पहले ही, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विमला यादव पुत्र वधु पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव ने डीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। परिणामस्वरूप उपचुनाव होने का रास्ता साफ हो गया था। इसके बाद से इस ब्लाक पर प्रमुख बनाने की सरगर्मी तेज हो गई थी। शासन से उपचुनाव की तिथि तय होने पर बुधवार को चक जगरन्नाथ गांव से बीडीसी सदस्य उर्मिला यादव ने अपना पर्चा दाखिला किया। उर्मिला के पर्चा दाखिल करने के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार यादव, डा. एचएन सिंह, संजय सिंह, सर्वेश यादव, दीपक ओझा आदि लोग मौजूद रहे। देर शाम जांच के बाद आरओ आलोक कुमार ने उर्मिला के द्वारा दाखिल किए गए पर्चे को वैध बताया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर सीओ घोसी श्वेता आशुतोष ओझा मय फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें