मेले में 85 युवाओं को मिला रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित राजकीय आईटीआई प्रागंण में बुधवार को राजकीय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें तीन कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। साक्षात्कार के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने 85 युवाओं का चयन किया। मेले में 230 युवाओं ने प्रतिभाग किया था।
मेले में सदर तहसील के परदहा, कोपागंज, घोसी, मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के विभिन्न जगहों से आए 230 युवाओं ने भाग लिया। मेले में शामिल हुई बोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, धूत ट्रांसमिशन जेके वाइंडिंग वायर, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ,माइक्रो टर्नर कंपनियों द्वारा युवाओं का साक्षात्कार लिया गया जिसमें 85 लाभार्थियों का कंपनी द्वारा चयन किया गया। इससे पहले रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि घोसी एसडीएम निरंकार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि आईटीआई कॉलेज प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल द्वारा किया गया। जहां समापन पर अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर वीर प्रकाश वर्मा, रामप्रताप मल्ल, गोपाल दुबे, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रमेश यादव, आशुतोष पांडे, सर्वेश दुबे, पीसी पाठक, अखिलेश कुमार, कैलाश राम, राम नगीना, राजकुमार और राहुल आदि लोग मौजूद रहे।